आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा पुत्र और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ मतदान किया।
तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी, पत्नी और बहनों के साथ पटना स्थित वेटरनरी कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने युवाओं से बदलाव लाने की अपील की।
जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव पटना में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की। तेज प्रताप यादव अकेले वोट डालने पहुंचे। इससे पहले वह पूरे परिवार के साथ वोट डालते रहे हैं। आज उनके साथ लालू परिवार का कोई नहीं था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना जिले के बख्तियारपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने का दावा किया। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद पटना में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने दरभंगा जिले के गौरा बौराम में परिवार सहित वोट डाला। उन्होंने कहा, “यह नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है।
वे जितने वादे करना चाहें कर लें, लेकिन हमारे पास बिहार के लिए एक दीर्घकालिक दृष्टि है। छपरा सीट से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने सारण जिले के एकमा में वोट डालने के बाद कहा, “यह मेरे जीवन की दूसरी पारी है। जनता के प्रेम से सब अच्छा होगा। मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन जो ठान लेते हैं, उनके लिए कोई काम कठिन नहीं। मैं चाहता हूं कि सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, बल्कि जनता की सभी जरूरतें पूरी हों। अभिनेत्री नीतू चंद्रा पटना में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाती हुईं।
खान सर के नाम से मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान ने पटना में वोट डाला। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान पटना के दानापुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति को खाट पर ले जाते लोग बता दें कि बिहार में पहले चरण के मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर लोगों का उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे।
