• 15/04/2026

शेख हसीना को सजा-ए-मौत पर भारत का फर्स्‍ट र‍िएक्‍शन, जानें बांग्‍लादेश की सरकार से क्‍या कहा?

शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल ने सजा-ए-मौत सुनाई तो बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया. चारों ओर से आगजनी की,तोड़फोड़ की खबरें आ रही हैं. इस बीच भारत का फर्स्‍ट र‍िएक्‍शन आया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने शांति और स्थिरता पर जोर देते हुए सभी पक्षों से संवाद की बात कही.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल (ICT) द्वारा सजा-ए-मौत सुनाए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. फैसले के कुछ ही घंटों के भीतर भारत ने अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इस फैसले का संज्ञान ले रहा है और एक करीबी पड़ोसी के रूप में बांग्लादेश के लोगों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है.
भारत ने बयान में साफ किया कि उसकी प्राथमिकता बांग्लादेश में शांति, लोकतंत्र, समावेशिता और स्थिरता सुनिश्चित करना है. मंत्रालय ने कहा- हम हमेशा बांग्लादेश के लोगों और उनके हितों के साथ खड़े रहे हैं. भारत इस उद्देश्य से जुड़ी हर प्रक्रिया में सभी पक्षों के साथ रचनात्मक संवाद जारी रखेगा.

बांग्‍लादेश में तनावपूर्ण हालात

यह बयान ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश में फैसले के बाद तनाव, विरोध प्रदर्शन और ध्रुवीकरण की स्थिति बन गई है. कुछ जगहों पर हसीना समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं, जबकि विपक्ष फैसले से खुश नजर आ रहा है. इस माहौल में भारत का यह संतुलित और कूटनीतिक रुख संकेत देता है कि वह वहां स्थिरता बनाए रखने को लेकर चिंतित है और ढाका के राजनीतिक घटनाक्रम पर लगातार नजर रखे हुए है.

Read Previous

बिहार के नतीजे हमें सबक देते हैं, आने वाले दिनों में आपकी सरकार…’, PM मोदी

Read Next

अल फलाह यूनिवर्सिटी अध्यक्ष के भाई पर शिकंजा, महू पुलिस ने किया गिरफ्तार

Most Popular