• 16/04/2026

45 फीट गहरे नाले से मिला शव, मृतक के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले; परिजनों में दर्ज कराई थी शिकायत

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक अपराधी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हो चुकी है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज (नार्थ) थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव ई-ब्लॉक के जोहर के पास जंगल से बरामद किया गया है। ये युवक 16 फरवरी से गायब था।

वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही करणों का पता चलेगा। दक्षिण-पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मृतक 28 वर्षीय नवीन अपने परिवार के साथ ई-195, कुसुमपुर पहाड़ी इलाके में रहता था। वह शराब पीने का आदी था और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

नवीन वसंत विहार थाने का घोषित अपराधी है। शुरूआती जांच में पता लगा है कि नवीन 16 फरवरी को अपने घर से निकला था और उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने 16 फरवरी की रात को वसंत विहार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 21 फरवरी को जंगल से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने देखा कि जंगल में बने सीवेज नाले में शव डूबा हुआ था। यह नाला लगभग 40-45 फीट गहरा था। पुलिस परिवार के सदस्यों तथा पड़ोसियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस फिलहाल बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्यवाही कर रही है।

Read Previous

भारत की पनडुब्बी ‘मत्स्य-6000’ ने पास किया वेट टेस्ट, 3 लोग गहरे समुद्र में जाकर ढूंढेंगे रहस्य – MATSYA 6000 DEEP OCEAN TEST

Read Next

सोना ऑल टाइम हाई से 21 दिन में ₹10,643 सस्ता:₹1.20 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹30,090 गिरी; फेस्टिव डिमांड कम होने से घट रही कीमतें

Most Popular