• 15/04/2026

बिहार के नतीजे हमें सबक देते हैं, आने वाले दिनों में आपकी सरकार…’, PM मोदी

दिल्ली में रामनाथ गोयनका लेक्चर को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव के रिजल्ट को लेकर कहा कि वहां के लोगों ने विकास को चुनाव है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने आरजेडी के जंगलराज का नकार दिया है. उन्होंने कहा, बिहार के ऐतिहासिक नतीजों ने बताया कि लोकतंत्र में लोगों की बढ़ती भागीदारी को नजरअंदाज नहीं कर सकता है.

पीएम मोदी ने कहा, “इस बार महिलाओं का टर्नआउट पुरुषों से नौ फीसदी अधिक रहा. ये भी लोकतंत्र की विजय है. बिहार के नतीजों ने फिर दिखाया है कि भारत की लोगों की आकांक्षाएं कितनी ज्यादा है. लोग उन दलों पर विश्वास करते हैं, जो नेक नीयत से उन आकांक्षाओं को पूरा करते हैं और विकास को प्राथमिकता देते हैं. मैं यहां से देश की हर राज्य सरकार को कहूंगा कि बिहार के नतीजे हमें सबक देते हैं कि आप किस तरह की सरकार चला रहे हैं. ये आने वाले वर्षों में आने वाले समय का भविष्य तय करेंगे.”
पीएम मोदी ने कहा, “लालू यादव चाहते तो बिहार के विकास के लिए बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन उन्होंने जंगलराज का रास्ता चुना. इसिलिए मैं हर राज्य सरकार को कहता हूं कि आप इन्वेस्टमेंट का रास्ता सरल करने के लिए ईज ऑफ डूइंग के लिए कंप्टीशन करिए. फिर देखिए जनता आप पर कैसे विश्वास करती है. बिहार चुनाव के बाद फिर मोदी प्रेमियों के लिए कहना शुरू किया है कि मोदी 24*7 चुनाव मोड में काम करते हैं. इलेक्शन में नहीं इमोशनल मोड में रहना जरूरी रहता है.”

Read Previous

इसरो ‘एलवीएम3-एम5’ के जरिए भारत से सबसे भारी संचार उपग्रह का करेगा प्रक्षेपण

Read Next

शेख हसीना को सजा-ए-मौत पर भारत का फर्स्‍ट र‍िएक्‍शन, जानें बांग्‍लादेश की सरकार से क्‍या कहा?

Most Popular