• 16/04/2026

RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी: PM मोदी के नए मुख्य सचिव बनाए गए

RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ ही समाप्‍त होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को समाप्त हुआ था। दास 12 दिसंबर 2018 को RBI गवर्नर बनाए गए थे।

1980 बैच के IAS अधिकारी :

आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास 1980 बैच के IAS अधिकारी हैं और वे तमिलनाडु कैडर से हैं। वे 2017 तक आर्थिक मामलों के सचिव रहे थे। दास कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उन्होंने 15वें फाइनेंस कमीशन में सदस्य के रूप में भी काम किया था। दास ने भारत का प्रतिनिधित्व ब्रिक्स, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और सार्क जैसे संगठनों में भी किया।

वर्तमान में RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा:

वे भारत के 25वें RBI गवर्नर बने थे। नवंबर 2016 में जब नोटबंदी हुई थी, तब वे इस फैसले पर काम कर रहे थे। दास का RBI गवर्नर का कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को खत्म हो गया था। वे 12 दिसंबर 2018 को RBI के गवर्नर बने थे, और उनके कार्यकाल को तीन और साल के लिए बढ़ा दिया गया था। अब RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा हैं।

Read Previous

बुध का कुंभ में प्रवेश, बनेगा द्विबल योग, जानिए क्या होगा आप पर असर

Read Next

PM kisan samman Nidhi: इंतजार हुआ खत्म! किसानों को इस दिन मिलेगी अगली किस्त

Most Popular