• 03/06/2026

Realme GT 8 Pro की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, भारत में इस दिन पेश होगा 200MP कैमरा वाला फोन

Realme GT 8 Pro की बारत में लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। रियलमी का यह 200MP कैमरे वाला फोन पिछले महीने चीनी बाजार में पेश हुआ था। रियलमी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ कलर ऑप्शन को भी कंफर्म किया है। यह फोन दो कलर वेरिएंट्स अर्बन ब्लू और डेयरी व्हाइट में आएगा। कंपनी ने Realme GT 7 Pro के मुकाबले कैमरे में बड़ा अपग्रेड किया है।

रियलमी का यह फ्लैगशिप फोन 20 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया है। चीन में इस फोन को 12GB RAM + 256GB के शुरुआती वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत CNY 3999 (लगभग 50,000 रुपये) है। रियलमी के इस फोन में 7000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

चीन में लॉन्च हुए फोन में गेमिंग के लिए बड़ी 7000mm2 का अल्ट्रा कूलिंग वेपर चेंबर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में डेडिकेटेड R1 चिप दिया गया है। इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। साथ ही, यह 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आएगा।

फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, 50MP के दो और कैमरे इसमें दिए जाएंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 120x सुपर जूम फीचर को सपोर्ट करेगा।

Read Previous

जरूरत की खबर- सर्दियों में फटते हाथ-पैर, रूखी होती त्वचा:हेल्दी स्किन के लिए खाएं ये चीजें, स्किन मॉश्चराइज करने की घरेलू टिप्स

Read Next

लालू यादव परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे, तेज प्रताप दिखे अकेले, खाट पर लेटकर मतदान करने पहुंची बुजुर्ग

Most Popular